सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु – स्कूल प्रार्थना का अर्थ
Jaankari Rakho
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु, करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाएं हम, विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।
हाँ, विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।
तुम्ही से है आगाज़ तुम्हीं से अंजाम प्रभु, करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।
गुरुओं का सत्कार कभी न भूले हम, इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।
हाँ, इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।
तुम्हीं से है हर सुबह तुम्हीं से शाम प्रभु, करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।
करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।
🌟 महत्व: यह प्रार्थना बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और कर्तव्य-भाव विकसित करने में मदद करती है।
स्कूलों में इसे गाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और अच्छे व्यवहार की प्रेरणा देना होता है।
संक्षेप में, यह प्रार्थना हमें सिखाती है कि यदि हम हर दिन की शुरुआत ईश्वर के नाम से करें, तो हमारा दिन शुभ और सफल हो सकता है।