Budget 2026 Sasta–Mehnga: कपड़े, जूते से दवाओं तक क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? जानिए पूरी लिस्ट

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 Budget 2026 Sasta–Mehnga: कपड़े, जूते से दवाओं तक क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? जानिए पूरी लिस्ट


नई दिल्ली:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में Union Budget 2026 पेश कर दिया है। यह मोदी सरकार में उनका लगातार 9वां बजट है। बजट भाषण के दौरान सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है, जिससे रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती होंगी। वहीं कुछ सेक्टर्स में ड्यूटी बढ़ने से महंगाई भी देखने को मिल सकती है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार खासतौर पर उन वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटा रही है, जो भारत में निर्मित (Make in India) हैं। साथ ही लेदर और टेक्सटाइल सेक्टर के एक्सपोर्ट को ड्यूटी फ्री किया गया है। डिफेंस सेक्टर में भी बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट देने की घोषणा हुई है।

Budget 2026 में ये चीजें होंगी सस्ती

कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद इन वस्तुओं के दाम घटने की उम्मीद है👇

  • 👕 कपड़े और टेक्सटाइल उत्पाद
  • 👞 लेदर आइटम और चमड़े के उत्पाद
  • 👟 सिंथेटिक फुटवियर (जूते-चप्पल)
  • 💊 कैंसर और डायबिटीज की 17 जरूरी दवाएं (ड्यूटी फ्री)
  • 🔋 लिथियम-आयन सेल
  • 📱 मोबाइल बैटरियां
  • ☀️ सोलर ग्लास
  • 🚗 मिक्स्ड गैस (CNG)
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV)
  • 🍽️ माइक्रोवेव ओवन
  • ✈️ विमानों का ईंधन
  • 🌍 विदेश यात्रा (एयर ट्रैवल से जुड़ी लागत घटने की संभावना)


Budget 2026 में इन सेक्टर्स में बढ़ेगी महंगाई

वहीं सरकार ने कुछ वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे इनके दाम बढ़ सकते हैं👇

  • 🍾 शराब (Alcohol)
  • ♻️ स्क्रैप
  • ⛏️ खनिज (Minerals)

आम आदमी पर क्या होगा असर?

  • रोजमर्रा के उपयोग की कई चीजें सस्ती होने से महंगाई में राहत
  • दवाओं के सस्ते होने से इलाज का खर्च कम
  • EV, सोलर और बैटरी सस्ती होने से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा
  • शराब और खनिज महंगे होने से कुछ सेक्टर्स पर लागत का दबाव

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1