राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बोले– ‘रोज़ दो किलो गालियां खाता हूं’

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 


नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में जवाब दिया। विपक्ष के शोर-शराबे के बीच पीएम मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति, युवाओं की भूमिका, वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत होती साख और सरकार द्वारा किए गए सुधारों को प्रमुखता से रखा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज एक अहम मोड़ पर खड़ा है। अब रुकने या पीछे देखने का समय नहीं है, बल्कि आगे बढ़कर तय लक्ष्यों को हासिल करने का वक्त है।

देश तेजी से आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी

राज्यसभा में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बदलाव को समाज का हर वर्ग महसूस कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में सरकार के फैसलों और सुधारों का असर जमीन पर दिख रहा है और भारत वैश्विक मंच पर पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में खड़ा है।

विपक्ष पर हल्का तंज

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी हल्के अंदाज में तंज कसा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर वे बैठकर भी नारे लगाना चाहें तो लगा सकते हैं, पीछे कई युवा नेता मौजूद हैं। इस टिप्पणी के बाद कुछ देर तक सदन में शोर-शराबे का माहौल बना रहा।

‘रोज़ दो किलो गालियां खाता हूं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की ओर से किए जाने वाले व्यक्तिगत हमलों पर भी अपने खास अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि लोग अक्सर उनसे उनकी अच्छी सेहत और लगातार बनी रहने वाली ऊर्जा का राज पूछते हैं।

इस पर व्यंग्य करते हुए पीएम मोदी बोले,
“मेरी सेहत का राज यही है कि मैं रोज़ करीब दो किलो गालियां खाता हूं।”
उनके इस बयान पर सदन में हल्की हंसी और प्रतिक्रिया देखने को मिली।

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1