Anant Singh Oath: जेल से विधानसभा तक कड़ी सुरक्षा, मोकामा विधायक आज लेंगे शपथ

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 


पटना: बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे और मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह आज आधिकारिक रूप से विधायक पद की शपथ लेंगे। पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने उनके शपथ ग्रहण की पूरी तैयारी कर ली है।

दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में बंद अनंत सिंह को केवल शपथ ग्रहण के लिए जेल से बाहर लाने की इजाजत दी गई है। बिहार विधानसभा के 243 सदस्यों में से 242 पहले ही शपथ ले चुके हैं, ऐसे में अनंत सिंह इस विधानसभा के आखिरी विधायक होंगे जो शपथ लेंगे।

कानूनी बाध्यताओं के कारण वे विधानसभा में किसी अन्य गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। शपथ के तुरंत बाद उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

जेल से विधानसभा तक छावनी में तब्दील रहेगा रास्ता

अनंत सिंह को बेऊर जेल से विधानसभा लाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

  • भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
  • QRT और एस्कॉर्ट वाहनों का काफिला रहेगा साथ
  • विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर CCTV से निगरानी
  • समर्थकों के जमावड़े पर पूरी तरह रोक

कोर्ट के निर्देश के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद बिना किसी देरी के उन्हें वापस जेल भेजा जाएगा।

जमानत पर सुनवाई टली

अनंत सिंह करीब तीन महीने से न्यायिक हिरासत में हैं। निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट में अपील की थी, लेकिन जिस पीठ में सुनवाई होनी थी, उस जज ने मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया।

अब केस की दूसरे कोर्ट में लिस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। हाईकोर्ट से राहत मिलने तक अनंत सिंह को जेल में ही रहना होगा।

जेल में रहते हुए भी दर्ज की बड़ी जीत

जेल में बंद होने के बावजूद अनंत सिंह ने मोकामा सीट पर अपना दबदबा कायम रखा।
उन्होंने राजद प्रत्याशी वीणा देवी को 28,206 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

  • अनंत सिंह को मिले कुल वोट: 91,416
  • जीत के बाद समर्थकों ने बड़े पैमाने पर जश्न मनाया
  • करीब 50 हजार लोगों के लिए भोज का आयोजन भी हुआ

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1