JDU Candidates First List: जदयू ने जारी की पहली लिस्ट, 3 बाहुबलियों समेत 57 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!
👉 WhatsApp से जुड़ें3 बाहुबलियों को जदयू ने दिया मौका
लिस्ट में 6 मंत्रियों के नाम, चिराग की पसंदीदा सीट पर भी JDU के उम्मीदवार
जदयू की पहली लिस्ट में 6 मंत्रियों के नाम शामिल हैं. सोनबरसा से रत्नेश सदा, सुनील कुमार को भोरे, विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन, श्रवण कुमार को नालंदा, मदन सहनी को बहादुरपुर और महेश्वर हजारी को कल्याणपुर से पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है. चिराग पासवान की पसंदीदा सीट अलौली से भी जदयू ने उम्मीदवार उतारा है. ये सीट चिराग के गृह क्षेत्र में आती है. यहां से लोजपा अपना कैंडिडेट उतारना चाहती थी.
महेश्वर हजारी को कल्याणपुर से टिकट
पार्टी के दिग्गज नेता महेश्वर हजारी के टिकट कटने की चर्चा चल रही थी. लेकिन जदयू ने इनके ऊपर फिर से भरोसा जताया है. हजारी को जदयू ने कल्याणपुर सीट से मैदान में उतारा है. 2020 चुनाव में JDU की स्ट्राइक रेट अच्छी नहीं रही थी. पार्टी 115 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. जिसमें 43 सीटों पर जीत मिली थी.
