
विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर स्वीप कोषांग की पहल, सभी प्रखंडों के विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम
समस्तीपुर . विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को केंद्र में रखते हुए स्वीप कोषांग, समस्तीपुर के निर्देश पर शिक्षा विभाग समस्तीपुर द्वारा जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों एवं मध्य विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
लोकतंत्र की शक्ति व मतदान की अहमियत पर सवाल
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया, मतदान की शक्ति और लोकतंत्र में भागीदारी से जुड़े सवाल पूछे गये. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था. यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों के उच्च विद्यालयों में एक साथ संपन्न हुआ.
![]() |
| उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओरियामा |
![]() |
| उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओरियामा |
![]() |
| उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओरियामा |
![]() |
| उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओरियामा |
विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओरियामा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिये और मतदान से संबंधित नारे भी लगाए. शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ बढ़ती है और वे भविष्य में सजग मतदाता के रूप में अपनी भूमिका निभा सकेंगे.


