Bihar Politics: वोटिंग से पहले चिराग की पार्टी को बड़ा झटका, स्टेट लेवल के नेता ने दिया इस्तीफा

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

Bihar Politics: वोटिंग से पहले चिराग की पार्टी को बड़ा झटका, स्टेट लेवल के नेता ने दिया इस्तीफा


संवाद सूत्र, सूर्यगढा (लखीसराय)। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने सोमवार को लोजपा (रामविलास) की सदस्यता व पद दोनों से त्यागपत्र दे दिया। इसके साथ ही उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

नगर परिषद क्षेत्र के दशरथ नंदन कांप्लेक्स में संवाददाताओं को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्ष से वे लोजपा के सिपाही के रूप में काम करते रहे ओर सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया। इसके बाद भी मेरे कार्य से पार्टी को संतुष्टि नहीं मिली, इस कारण मैंने पार्टी के पद व सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया।

C-482-1-BHL1090-378886

इससे संबंधित पत्र प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती है तो वह सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र का सम्मान होगा, अन्यथा स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगे।मौके पर रामाशीष पासवान, सुदामा पासवान, प्रियरंजन सिंह, इम्तियाज कुरैशी सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की भी घोषणा की।

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1