Holi Special Train: होली पर घर लौटने वालों के लिए बड़ी राहत, 22 मार्च तक चलेंगी 1410 स्पेशल ट्रेनें

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 


पटना। होली के मौके पर दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी संख्या में होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर 1 मार्च से 22 मार्च तक कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इनमें से पूर्व मध्य रेलवे (ECR) की ओर से 285 होली स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है।

इन रूटों पर चलेंगी प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनें

🚆 (09821/09822) सोगरिया–दानापुर–सोगरिया स्पेशल

  • प्रस्थान: 28 फरवरी और 7 मार्च को सोगरिया (कोटा) से रात 23:10 बजे
  • आगमन: अगले दिन 23:45 बजे दानापुर
  • वापसी: 2 और 9 मार्च को दानापुर से 01:15 बजे
  • आगमन: अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया

🚆 (01667/01668) रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल

  • प्रस्थान: 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति से 14:25 बजे
  • आगमन: अगले दिन 08:45 बजे दानापुर
  • वापसी: 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से 11:15 बजे
  • आगमन: अगले दिन 08:55 बजे रानी कमलापति

🚆 (01665/01666) रानी कमलापति–अगरतला–रानी कमलापति स्पेशल

  • प्रस्थान: 5 मार्च से प्रत्येक गुरुवार, 15:20 बजे
  • पाटलिपुत्र होकर तीसरे दिन 18:55 बजे अगरतला पहुंचेंगी
  • वापसी: 8 मार्च से प्रत्येक रविवार, 17:20 बजे अगरतला से
  • तीसरे दिन 16:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी

🚆 (09525/09526) हापा–नाहरलगुन–हापा स्पेशल

  • प्रस्थान: 4 मार्च से हर बुधवार, 00:40 बजे
  • हाजीपुर रुकते हुए तीसरे दिन 16:00 बजे नाहरलगुन
  • वापसी: 7 मार्च से हर शनिवार, 09:40 बजे
  • चौथे दिन 00:30 बजे हापा पहुंचेगी

होली-ईद पर चलेंगी 200 इंटर-स्टेट बसें

रेलवे के साथ-साथ बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने भी यात्रियों को बड़ी राहत दी है। निगम 23 फरवरी से 23 मार्च तक करीब 200 इंटर-स्टेट बसें संचालित करेगा।

इन बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट
👉 https://bsrtc.bihar.gov.in/
पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं।

त्योहार पर सफर होगा आसान

होली और ईद के दौरान बिहार लौटने वाले लाखों यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों और बसों से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे और परिवहन निगम की इस पहल से त्योहार पर यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होगी।

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1