दलसिंहसराय प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जय पासवान प्रथम, माही झा को द्वितीय स्थान

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें




दलसिंहसराय: प्रखंड संसाधन केंद्र दलसिंहसराय के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन, चिन्हित मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री रामानुराग झा तथा लेखपाल चंदन श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विज्ञान और AI से बनेगा विकसित भारत: प्रभात रंजन

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन को उच्च स्तर तक ले जाने में सहायक है। विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास से भारत वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

18 संकुलों से 300 बच्चों की भागीदारी

इस कार्यक्रम में दलसिंहसराय प्रखंड के 18 संकुलों से लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत छह प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी और चार प्रकार की क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।



क्विज प्रतियोगिता के विजेता

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र:

  • अनुज कुमार – मध्य विद्यालय रघुवरपुर
  • नसरीन परवीन – उच्च माध्यमिक विद्यालय मोख्तियारपुर
  • स्वाति कुमारी – उच्च माध्यमिक विद्यालय केवटा
  • मिथिलेश कुमार – उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेपुरा
  • जय पासवान – मध्य विद्यालय दलसिंहसराय
  • नैतिक कुमार – मध्य विद्यालय रामपुर जलालपुर

प्रदर्शनी में जय पासवान प्रथम, माही झा द्वितीय

विज्ञान एवं AI आधारित प्रदर्शनी में:

  • प्रथम स्थान: जय पासवान (मध्य विद्यालय दलसिंहसराय)
  • द्वितीय स्थान: माही झा एवं साक्षी रंजन (कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय)

वहीं क्विज प्रतियोगिता में सोनाक्षी प्रिया एवं जानसी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।



कार्यक्रम का संचालन और उपस्थित अतिथि

पूरे कार्यक्रम का संचालन राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक रामानुराग झा ने किया। इस अवसर पर
लेखपाल चंदन श्रीवास्तव, डाटा एंट्री ऑपरेटर अजय कुमार चौधरी, प्रधानाध्यापक अमृता कुमारी, पंकज कुमार, संजय कुमार राय, सुशील कुमार भारद्वाज, अरविंद कुमार झा, रामप्रीत महतो, निवेदिता कुमारी, राकेश कुमार, अविनाश कुमार पासवान, रंजीत कुमार चौधरी, परवेज आलम, रूबी प्रवीण सहित कई शिक्षक एवं नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1