Maharashtra Plane Crash Baramati LIVE Updates: NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन के क्रैश की घटना हुई. अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है. घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है.
Ajit Pawar News: अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में अब तक क्या पता चला है?
कब और क्या हुआ: यह हादसा आज सुबह लगभग 8.45 बजे हुआ.
कहां: यह क्रैश पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ.
कैसा विमान था: यह फ्लाइट एक प्राइवेट Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) थी, जिसे VSR ऑपरेट कर रहा था और यह मुंबई से बारामती जा रही थी.
क्रैश: DGCA के मुताबिक, विमान दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से भटक गया, उसमें आग लग गई और वह पूरी तरह से जल कर खत्म हो गया.
नुकसान: विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई.
- अजित पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO).
- एक पर्सनल अटेंडेंट.
- पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर.
अजित पवार कहां जा रहे थे: अजित पवार स्थानीय चुनावों से पहले सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने के लिए अपने गृहनगर बारामती जा रहे थे.
अजित पवार की कुल संपत्ति कितनी है?
विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र के मुताबिक,
Ajit Pawar Net Worth करीब 124 करोड़ रुपये बताई गई है।
MyNeta जैसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उनकी संपत्ति में कृषि भूमि, आवासीय व वाणिज्यिक संपत्तियां और बिजनेस निवेश शामिल हैं।
कमाई के प्रमुख स्रोत (Income Sources)
अजित पवार की आय केवल मंत्री पद के वेतन तक सीमित नहीं है। उनके पास आय के कई बड़े स्रोत हैं:
- बिजनेस निवेश से सालाना आय: लगभग ₹2.5 करोड़
- खेती-बाड़ी से आय: करीब ₹1.5 करोड़ प्रति वर्ष
- कमर्शियल प्रॉपर्टी से किराया: लगभग ₹1 करोड़ सालाना
इस तरह उनकी कुल वार्षिक आय कई करोड़ रुपये में आंकी जाती है।
अजित पवार की जमीन और रियल एस्टेट संपत्ति
Ajit Pawar Assets की बात करें तो उनके पास महाराष्ट्र के कई प्रमुख इलाकों में महंगी संपत्तियां हैं:
- बारामती में कृषि भूमि: लगभग ₹20 करोड़
- पुणे (बानेर) में बंगला: करीब ₹12 करोड़
- मुंबई (वर्ली) में फ्लैट: लगभग ₹7 करोड़
- पुणे में कमर्शियल ऑफिस बिल्डिंग: करीब ₹5 करोड़
ये संपत्तियां उनकी मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाती हैं।
महंगी गाड़ियों का शौक
Ajit Pawar Car Collection भी खासा चर्चित रहा है। उनके पास कई लग्ज़री और सेफ्टी-फीचर्स वाली गाड़ियां हैं:
- Toyota Land Cruiser Prado: ₹1.2 करोड़
- BMW 5 Series: ₹75 लाख
- Toyota Fortuner: ₹50 लाख
- Mahindra Scorpio (Customized)
अजित पवार का पारिवारिक परिचय
अजित पवार के परिवार में शामिल हैं:
- पत्नी: सुनेत्रा पवार
- बेटे: जय पवार और पार्थ पवार
अजित पवार पहली बार कब बने डिप्टी CM?
अजित पवार पहली बार नवंबर 2010 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वे अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों में कई बार इस पद पर रहे।
अजित पवार की शैक्षणिक योग्यता
- प्रारंभिक शिक्षा: बारामती
- 12वीं (HSC): महाराष्ट्र एजुकेशन सेकेंडरी हाई स्कूल, बारामती (1973-74)
पिता के निधन के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण वे आगे की औपचारिक पढ़ाई जारी नहीं रख सके और राजनीति व समाज सेवा से जुड़ गए।
‘अजीत दादा’ नाम कैसे पड़ा?
महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार को प्यार और सम्मान से ‘अजीत दादा’ कहा जाता है। मराठी में “दादा” का अर्थ होता है बड़ा भाई, जो उनके नेतृत्व और दबदबे को दर्शाता है।
