चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज का स्ट्राइक रेट 100%, NDA और महागठंधन से कौन-कौन पहुंचे? जानिए

 चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज का स्ट्राइक रेट 100%, NDA और महागठंधन से कौन-कौन पहुंचे? जानिए


पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के दही चूड़ा भोज का भी स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा। गठबंधन के साथी दलों के क्या राष्ट्रीय और क्या प्रदेश लगभग दलों के अध्यक्ष, लगभग सभी ने चिराग के दही चूड़ा का स्वाद लिया। महागठबंधन की बात करें तो उनके न आने का भी स्ट्राइक रेट 100 फीसदी ही रहा। राजद , वामदलों और कांग्रेस या फिर वीआईपी से भी कोई भी कद्दावर नेता भोज में नहीं आए।

बढ़ते कद का बोध करा गए चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के दही चूड़ा भोज ने उनके बढ़ते कद का एहसास करा डाला। जिस पार्टी के छह सांसद और 19 विधायक हो उस दल के प्रति आकर्षण तो दिखना ही था। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दही चूड़ा भोज की रौनक ही बढ़ा दी। चिराग पासवान जो अब तक पीएम नरेंद्र मोदी के हनुमान थे, अब नीतीश कुमार से बढ़ती नजदीकियां यह संदेश दे रही हैं कि चाचा-भतीजा में अब सुलह के बाद दोस्ती पक्की हो गई है।

दलित नेता बन कर उभरे

राजनीतिक गलियारों में यह बहस छिड़ी हुई थी कि क्या चिराग पासवान के दही चूड़ा भोज को दलित नेता कैसे लेते है? खास कर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के संस्थापक अध्यक्ष जीतनराम मांझी आयेंगे या नहीं? पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तरह ही दही चूड़ा के भोज में भी दलित नेताओं ने भी NDA में एकता का संदेश दे दिया। भले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के संस्थापक अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने इस दही चूड़ा भोज से दूरी बनाए रखी। लेकिन उन्होंने अपने पुत्र लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन को चिराग के दही चूड़ा भोज में भेज सकारात्मक संदेश देने का काम किया। भाजपा की तरफ से लखींद्र पासवान, जनता दल यू से महेश्वर हजारी ने भी शिरकत कर चिराग का मान ही बढ़ाया।

महागठबंधन ने बनाई दूरी

चिराग पासवान के दही चूड़ा भोज में विरोधी दलों के न पहुंचने का भी स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा। न तो राजद सुप्रीमो लालू यादव आए और न ही नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। दोनों ने भी चिराग के दही चूड़ा भोज से खुद को अलग रखा। वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दल के दीपांकर भी नहीं दिखे। कांग्रेस के भी किसी कद्दावर नेता ने चिराग के भोज में आना कबूल नहीं किया।

बीजेपी के ये दिग्गज नेता पहुंचे

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आना भी लोजपा रामविलास के चीफ चिराग पासवान के बढ़ते औरा का परिचय करा गया । इतना भर ही नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय तो जदयू की तरफ से विजय चौधरी, महेश्वर हजारी समेत कई वरीय नेताओं ने चिराग पासवान के दही चूड़ा का ग्राफ बढ़ाने में सहयोग ही किया।

और नया पुराने