बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें तय, दो चरणों में, 6 और 11 नवंबर को होगा, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें तय, दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट


बिहार में चुनावी बिगुल बजने का इंतजार आज खत्म हो गया। चुनाव आयोग ने बिहार में दो चरणों में सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराने का फैसला लिया गया है। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा। मतगणना की तिथि 14 नवंबर तय की गई है।

पहले चरण के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथि

चुनाव कार्यक्रतिथि
नामांकन के लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि10 अक्टूबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि17 अक्टूबर
नामांकन पत्र जांच करने की तिथि18 अक्टूबर
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि20 अक्टूबर
मतदान की तिथि                              06 नवंबर

दुसरे चरण के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथि

चुनाव कार्यक्रतिथि
नामांकन के लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि13 अक्टूबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि20 अक्टूबर
नामांकन पत्र जांच करने की तिथि21 अक्टूबर
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि23 अक्टूबर
मतदान की तिथि11 नवंबर
मतगणना का तिथि14 नवंबर
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि16 नवंबर

अब 100 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग होगी
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पहले 50 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग होती थी लेकिन अब 100 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग होगी। प्रत्याशियों की पहचान ठीक से हो, इसके लिए रंगीन फोटो अब ईवीएम में लगाई जाएगी। राजनीतिक दलों की मांग थी कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले शुरू और खत्म की जाए। इसलिए अब चुनाव आयोग ईवीएम की गिनती के अंतिम दो राउंड से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती समाप्त करना अनिवार्य होगा। 


मोबाइल फोन जमा कराने की व्यवस्था

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार चुनाव में मतदाताओं और उम्मीदवारों को किसी तरह की धमकी की कोई गुंजाइश नहीं, एजेंसियों को हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बिहार विधानसभा चुनाव में नई व्यवस्था के तहत मतदाता मतदान कक्ष के ठीक बाहर अपने मोबाइल फोन जमा करा सकते हैं और मतदान करने के बाद वापस ले सकते हैं।


🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1