रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के कई स्टेशनों का किया औचक निरीक्षण; दिए कई निर्देश

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के कई स्टेशनों का किया औचक निरीक्षण; दिए कई निर्देश 



Bihar News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बिहार के कई रेलवे स्टेशनों का अचानक निरीक्षण किया। यह दौरा पटना से शुरू होकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों तक पहुंचा। दौरे के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

पूर्व मध्य रेल के जनरल मैनेजर, सोनपुर मंडल के डीआरएम और दरभंगा से भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर भी निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री के साथ मौजूद रहे। रेल मंत्री ने लगभग 10 बजे हाजीपुर जंक्शन का दौरा किया और उसके बाद दिघा घाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कर्पूरीग्राम स्टेशन की ओर रवाना हुए। 

रेल मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उनके आगमन की खबर को लेकर सभी जंक्शनों पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। लगभग 10 बजे केंद्रीय मंत्री हाजीपुर जंक्शन पर पहुंचे। रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन की ओर जाते हुए दिघा घाट रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा तैयार की गई लकड़ी की सीढ़ी लगाकर ट्रेन में चढ़ने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मंत्री ने इसे अस्वीकार करते हुए उसे हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने आम जनता की तरह ट्रेन कोच में चढ़कर निरीक्षण किया।

इसके अलावा, रेल मंत्री ने समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्टेशन पुनर्विकास एवं रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करने के साथ ही स्टेशन के आसपास के इलाकों का फील्ड निरीक्षण भी किया। 

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1