वार्ड में सबमर्सिबल समेत अन्य मांग को लेकर उप-महापौर से मिलें एमएसयू प्रतिनिधि

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 वार्ड में सबमर्सिबल समेत अन्य मांग को लेकर उप-महापौर से मिलें एमएसयू प्रतिनिधि   



मिथिला स्टूडेंट यूनियन के वार्ड 9 के अध्यक्ष प्रतीक सत्संगी ने दरभंगा नगर निगम उप महापौर नाजिया हसन को वार्ड में सबमर्सिबल समेत अन्य मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं प्रतीक सत्संगी ने ज्ञापन सौंपने के बाद बताया कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन लगातार वार्ड नंबर 9 के स्थानीय मुद्दों को लेकर नगर निगम को कई बार ज्ञापन सौंपने का काम किया हैं साथ ही वार्ड 9 में स्थानीय मुद्दों को लेकर आंदोलन करने का भी काम किया गया हैं लेकिन नगर निगम के द्वारा वार्ड 9 की मांगों पर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया इस विषय को लेकर दरभंगा उप महापौर के साथ बैठक किया वही दरभंगा उप महापौर के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि उनके द्वारा सभी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करके काम किया जायेगा। 

प्रतीक सत्संगी ने कहा कि दो दिन पूर्व में ही नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कहा गया हैं की सभी वार्डों में दो दो सबमर्सिबल पंप लगेगा साथ ही वार्डों में अन्य सुविधाएं दी जाएंगी जिसमें वार्ड 09 का भी कुछ मांग हैं जिसमें रत्नोपट्टी में जगत नारायण शाह के घर से धर्मेश शाह के घर के बीच में एक सबमर्सिबल वॉटर पंप तथा बढ़ई टोला में सबमर्सिबल पंप पाइप बिछाया जाए, रत्नोपट्टी दुर्गा मंदिर के पास शिवलिंग वाली गली के पीछे व ठठेहरी टोला होते हुए दरगाह तक व बढ़ई टोला से इमलीघाट तक पूर्ण नाला निर्माण का कार्य किया जाए, 

रत्नोपट्टी दुर्गा मंदिर साहूजी पोखर समीप चारों ओर सड़क का निर्माण व नर्सिंग होम चंहरिया समीप सड़क का निर्माण किया जाए, रत्नोपट्टी दुर्गा मंदिर के पास वाली गली के शिवलिंग के आगे की टर्निंग तथा रत्नोपट्टी गद्दी के मुख्य सड़क दुर्गा मंदिर से जल जमाव की समस्या का निदान तत्काल निदान किया जाए, रत्नोपट्टी नावघाट के पास की सभी गलियों और रत्नोपट्टी गद्दी के मुख्य नाला का सफाई तत्काल किया जाए, खुले नाली के ऊपर ढक्कन का निर्माण किया जाए, वार्ड के चिन्हित जगहों पर डस्टबिन सुविधा उपलब्ध करवाया जाए, रत्नोपट्टी दुर्गा मंदिर के पास वाली सारी गलियों व सुबोध जी के घर से दरगाह तक हुए गड्ढे व बढ़ई टोला में हुए सारे गड्ढे का तत्काल मरम्मत किया जाए, रत्नोपट्टी दुर्गा मंदिर के पास की गली धनेश्वर साह जी के घर के निकट विष्णु जी वाली गली में व साहू चौक वाले सड़क में पोल के साथ स्ट्रीट लाइट दिया जाए, सड़क पर कचड़ा ना फेके इसके लिए जगह-जगह पर नोटिस लिखा जाए आदि मांग शामिल हैं। 

मिथिला स्टूडेंट यूनियन इन समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है अगर अब भी हमारी मांगों पर करवाई नहीं हुआ तो नगर निगम परिसर में भी आंदोलन करने का काम एमएसयू करेगा जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।


हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Whats apps Channel फॉलो करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1