जयनगर(मधुबनी); 06-02-2026...
पत्रकारों, साहित्यकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं का देश के सबसे बड़े संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मधुबनी जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में शामिल सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन पर सहमति दी। बैठक में आगामी 15 जुलाई को संघ के स्थापना दिवस मनाने को लेकर विचार-विमर्श और रणनीति तय की गई।
शहर के जानकी देवी गौरीशंकर सर्राफ महिला महाविद्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रो. जगदीश प्रसाद यादव और मंच संचालन सुरेश कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मनीष सिंह यादव को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इससे पहले वे जिला महासचिव का दायित्व सम्भाल रहे थे। नई टीम में सुरेश कुमार गुप्ता को जिला महासचिव का कार्यभार सौंपा गया, वहीं संजय कुमार तिवारी को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। मधुबनी जिला कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अशोक कुमार सिंह, गोविंद जोशी, ऋषि कुमार सिंह, संटू नायक उपाख्य नितेश और पुष्कर झा शामिल हुए। वहीं विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार के लिए जिला संयोजकों की भी घोषणा की गई। प्रशांत कुमार गुप्ता को मुजफ्फरपुर, प्रेम आनंद उपाख्य प्रमोद कुमार को सुपौल और सुरेश कुमार गुप्ता को सीतामढ़ी जिला का संयोजक बनाया गया है। संयोजकों के जिम्मे संगठन का विस्तार, सदस्यता अभियान और उक्त जिले में कार्यकारिणी निर्माण की जिम्मेवारी तय की गई है।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मधुबनी जिला इकाई की इस बैठक में प्रो. जगदीश प्रसाद यादव, सुरेश कुमार गुप्ता, प्रो. कविता कुमारी, सुभाष सिंह यादव, पुष्कर झा, ऋषि कुमार सिंह, पवन महतो, जवाहर कुमार, संटू नायक, गौरव शर्मा, मनीष सिंह यादव, संजय तिवारी, महेश प्रसाद यादव, मनोज कुमार पांडेय, अजित कुमार झा और अशोक कुमार सिंह शामिल हुए।
