समस्तीपुर में सीएम नीतीश कुमार का दौरा आज, 827 करोड़ की 188 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

 


समस्तीपुर।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार 29 जनवरी को अपनी समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत समस्तीपुर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को 827 करोड़ रुपये की कुल 188 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें शिलान्यास, कार्यारंभ और उद्घाटन शामिल हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

470.24 करोड़ की 71 योजनाओं का होगा शिलान्यास

समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहर के जितवारपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं का फीडबैक भी लेंगे।

डीएम के अनुसार—

  • 470.24 करोड़ रुपये की लागत से 71 योजनाओं का शिलान्यास
  • 273.22 करोड़ रुपये की 74 योजनाओं का उद्घाटन
  • 83.89 करोड़ रुपये की 43 योजनाओं का कार्यारंभ

किया जाएगा।

पंचायत सरकार भवन और हेल्थ सेंटर भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दौरे के दौरान जिले में बने पंचायत सरकार भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का भी शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है।

आज होगा समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण का समापन

समस्तीपुर दौरे के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण का औपचारिक समापन हो जाएगा। इस चरण में मुख्यमंत्री ने राज्य के कई जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा की है।

कैबिनेट मीटिंग की भी संभावना

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समृद्धि यात्रा के बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक भी कर सकते हैं। इस बैठक में बिहार विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले कुछ अहम नीतिगत फैसले लिए जाने की संभावना है।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी 2026 से शुरू होगा, जबकि 3 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा


🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1