पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले तेजस्वी का बड़ा एलान, महिलाओं को 30 हजार देंगे, माई बहिन मान योजना सालाना एकमुश्त.....

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें
पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले तेजस्वी का बड़ा एलान, महिलाओं को 30 हजार देंगे, माई बहिन मान योजना सालाना एकमुश्त.....

तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पूरा पैसा माता बहनों के खाते में भेज देगी। हमारा विषय बिहार बनाने का है।

किसानों के लिए बड़ा ऐलान

बिहार में पहले चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि बिहार के किसानों को प्रोत्साहन के तौर पर धान की MSP के अतिरिक्त 300 रुपये प्रति क्विंटल के दर पर बोनस का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा गेहूं पर एमएसपी के अतिरिक्त 400 रुपया प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि राज्य में जो किसान हैं जो सिंचाई करते हैं उनको बिजली का इस्तेमाल करना पड़ता है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि अभी राज्य सरकार किसानों से सिंचाई के लिए 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है लेकिन इसको जीरो किया जाएगा।

माई-बहिन योजना पर क्या बोले तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने माई-बहिन योजन को लेकर कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई-बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त राशि महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार 1 साल का पूरा पैसा माता-बहनों के खाते में भेज देगी।


🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1