मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल, कहा- चुनाव उद्देश्य नहीं; पार्टी का आदेश मानूंगी; वारिसनगर से चर्चा

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल, कहा- चुनाव उद्देश्य नहीं; पार्टी का आदेश मानूंगी; वारिसनगर से चर्चा


बिहार चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में लोक गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल हो गईं हैं। पटना में आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मैथिली को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मैथिली ठाकुर के वारिसनगर से चुनाव लड़ने की चर्चा है।

इस कार्यक्रम से पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान बिहार चुनाव को लेकर मैथिली ठाकुर ने अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ना लक्ष्य नहीं है और वह पार्टी के निर्देशों के अनुसार ही काम करेंगी।

पार्टी जो भी आदेश करेगी मैं करूंगी: मैथिली ठाकुर

मैथिली ने कहा, “आपने मुझसे फोटो के बारे में सवाल पूछा, तो मैंने कहा कि मैं जो भी आदेश होगा, उसके अनुसार काम करूंगी। मैं वही करूंगी जो मुझसे कहा जाएगा। चुनाव लड़ना मेरा लक्ष्य नहीं है, मैं पार्टी के निर्देशानुसार काम करूंगी।”

कौन हैं मैथिली ठाकुर

25 वर्षीय मैथिली ठाकुर मधुबनी जिले की हैं और संगीत जगत में अपनी पहचान पहले ही बना चुकी हैं। 11 साल की उम्र में जीटीवी के कार्यक्रम ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था।

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1