बॉलीवुड के शहंशाह, मना रहे हैं आज 83वां जन्मदिन ; कितनी संपत्ति के मालिक हैं ?

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 बॉलीवुड के शहंशाह, मना रहे हैं आज 83वां जन्मदिन ; कितनी संपत्ति के मालिक हैं ?


Big B Birthday Special: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर 2025 को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने पांच दशक के लंबे करियर में उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. 1970-80 के दशक में उनके दमदार अभिनय की वजह से फ्रेंच डायरेक्टर फ्रांस्वा ट्रूफो ने उन्हे “वन-मैन इंडस्ट्री” कहा था. उन्हें 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और 16 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं. अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता और शानो-शौकत को देखकर हर आदमी के मन में उनकी संपत्ति और कमाई जानने की उत्सुकता बनी रहती है. आइए, जानते हैं कि बिग बी के पास कितनी संपत्ति है?

कब हुआ था उनका जन्म?

अमिताभ बच्चन का जन्म आज ही के दिन 11 अक्टूबर 1942 को प्रयाराज (इलाहाबाद ) में हुआ था. उनके पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी के मशहूर कवि थे और उनकी मां तेजी बच्चन एक सामाजिक कार्यकर्ता थी. बिग बी का पूरा नाम अमिताभ बच्चन है. उनका फिल्मी करियर 1969 में मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम में वॉयस नैरेटर के रूप में शुरू हुआ था. उन्हें पहली बार 1970 के शुरुआती दशक में आनंदजंजीर और रोटी, कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों से पहचान मिली थी. इसके बाद वे और भी ज्यादा मशहूर हुए और अपने दमदार किरदारों की वजह से “भारत के एंग्री यंग मैन” के नाम से विख्यात होने लगे.

कितनी संपत्ति है Big B के पास ?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, बच्चन परिवार की कुल नेटवर्थ करीब 1,630 करोड़ रुपये है. इसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की मिलीजुली संपत्ति शामिल है. अमिताभ बच्चन के पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है. सियासत( Siasat) की 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास करीब 16 कारों का कलेक्शन है, जिनमें बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, रेन्ज रोवर ऑटोबायोग्राफी, लेक्सस एलएक्स 570 , मर्सिडीज एस-क्लास और पोर्श केमैन एस जैसी महंगी कार शामिल हैं. हर गाड़ी उनके रॉयल टेस्ट और क्लासी लाइफस्टाइल की झलक है.

कौन-कौन से बड़े अवार्ड अपने नाम किए Big B ने ?

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में ढेर सारे बड़े अवॉर्ड्स मिले हैं. उन्हें 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, 16 फिल्मफेयर और 11 स्क्रीन अवॉर्ड्स मिल चुके हैं. इसके अलावा, उन्हें दादा साहब फाल्के, पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे बड़े सम्मान भी मिले हैं. इंटरनेशनल लेवल पर उन्हें फ्रांस का नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर, बीबीसी का “Greatest Star of the Millennium” और कई यूनिवर्सिटी से ऑनररी डॉक्टरेट से भी सम्मानित किया गया है. जून 2000 में Big B पहले ऐसे लाइव एशियाई बने जिनकी वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद्स में लगी है. इसके बाद न्यूयॉर्क (2009), हांगकांग एंड बैंकॉक (2011), वॉशिंगटन DC (2012) और दिल्ली (2017) में भी उनकी स्टैच्यू बन चुकी है.

इस फिल्म से शुरू हुई सेकंड ईनिंग

साल 1995 में अमिताभ बच्चन ने ABCL नाम की अपनी कंपनी शुरू की थी, लेकिन ये बिजनेस फेल हो गया और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. उस वक्त उनके पास कोई फिल्म नहीं थी और वो कर्ज़ की मार झेल रहे थे. अमिताभ बच्चन ने खुद बताया कि उस समय उन्होंने सोचाकि वो एक एक्टर हैं, एक्टिंग में ही वापसी करने में उनकी भलाई है. फिर क्या वो सीधे यश चोपड़ा के पास गए और बोले, ‘सर, मेरे पास काम नहीं है. कृपया मुझे मौका दें.' तब यश जी ने उन्हें मोहब्बतें मूवी ऑफर की. इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर जो हुआ वो किसी से छुपा नहीं है. इस तरह अमिताभ की बॉलीवुड में दूसरी शुरुआत हुई.

यादगार है किरदार

फिल्म में अमिताभ का किरदार नारायण शंकर आज भी यादगार है. फिल्म में वो एक सख्त प्रिंसिपल के रूप में नजर आए. जो अपने स्कूल में परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन को तरजीह देता है. अपने उसूल की खातिर वो अपनी इकलौती बेटी को भी खो देता है. लेकिन बदलता नहीं है. लेकिन फिर मोहब्बत की ताकत उन्हें झुकने पर मजबूर कर देती है. उनके डायलॉग और अंदाज आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं.

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1