मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा; उम्मीदवारी से पीछे हटे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज की 150 सीटें नहीं आईं तो...

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा; उम्मीदवारी से पीछे हटे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज की 150 सीटें नहीं आईं तो...


Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर प्रशांत किशोर ने आखिरकार विराम लगा दिया है। जन सुराज अभियान के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने साफ-साफ कह दिया कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मैदान में नहीं उतरेंगे।

पीटीआई से बातचीत में प्रशांत किशोर ने साफ कहा है कि वे चुनावी मैदान में उतरने वाले नहीं हैं, लेकिन जन सुराज अगर 150 सीटें नहीं जीतता, तो इसे वे अपनी व्यक्तिगत हार मानेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा, “नहीं, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी ने जो फैसला लिया है, वही करूंगा। मैं वही संगठनात्मक काम जारी रखूंगा जो पार्टी के बड़े हित के लिए अब तक कर रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा, “अगर जन सुराज 150 से कम सीटें लाता है तो यह मेरी हार होगी। और अगर इससे ज्यादा सीटें आती हैं, तो यह बिहार की जनता की जीत होगी।”

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अगर जन सुराज की सरकार बनी, तो बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जाएगा। उन्होंने एलान किया कि सरकार बनते ही 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों पर कार्रवाई करने के लिए नया कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह उन नेताओं और अधिकारियों के लिए चेतावनी है जो दुआ कर रहे हैं कि जन सुराज सत्ता में न आए। क्योंकि अगर जन सुराज की सरकार बनी, तो उनके बुरे दिन शुरू हो जाएंगे।”

आरजेडी और लालू परिवार पर सीधा वार

प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव और आरजेडी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू परिवार पर इतने भ्रष्टाचार के आरोप और चार्जशीट्स हैं कि अब लोग उन्हें पढ़ते भी नहीं। उन्होंने कहा, “आरजेडी और लालू परिवार ने इतने घोटाले किए हैं, इतने केस चल रहे हैं कि अब लोग उसे खबर भी नहीं मानते। यही वजह है कि बिहार को अब नई राजनीति की जरूरत है।”

प्रशांत किशोर ने दोहराया कि उनका लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि बिहार को एक नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि जन सुराज एक आंदोलन है, जो राजनीति में साफ छवि, जवाबदेही और विकास आधारित सोच लाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद चुनाव जीतना नहीं, बिहार को बेहतर बनाना है। अगर जनता हमें मौका देती है, तो राज्य में ईमानदार शासन की नई मिसाल कायम करेंगे।”


🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1