लालू-राबड़ी और तेजस्वी को कोर्ट से बुलावा, चुनाव से पहले IRCTC घोटाले का फैसला आएगा

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 लालू-राबड़ी और तेजस्वी को कोर्ट से बुलावा, चुनाव से पहले IRCTC घोटाले का फैसला आएगा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान से पहले लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आईआरसीटीसी होटल घोटाला में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों को बुलाया है। इस केस में आगामी 13 अक्टूबर को अदालत आरोपों पर अपना फैसला सुनाएगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को इस दिन कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।

यह मामला साल 2004 से 2009 से बीच का है। आरोप है कि लालू यादव के यूपीए कार्यकाल में रेल मंत्री रहते हुए आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव का ठेका सुजाता होटल नाम की एक निजी फर्म को दिया गया था। इसके एवज में बहुत कम कीमत पर लालू परिवार को 3 एकड़ की बेशकीमती जमीन मिली थी। सीबीआई ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत अन्य को इसमें आरोपी बनाया है।

सीबीआई ने जुलाई 2017 में एफआईआर दर्ज की थी। उस दौरान राबड़ी देवी से पूछताछ भी की गई थी। सीबीआई ने लालू, तेजस्वी और राबड़ी देवी समेत अन्य के खिलाफ 2018 में अदालत में चार्जशीट दायर की थी। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। सुनवाई के बाद मई 2025 में अदालत ने आरोप गठित करने का फैसला सुरक्षित कर दिया था। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1