लालू को लेकर नीतीश के बिगड़े बोल; कुछ किया था जी..जब हटने लगा तो अपनी पत्नी को बना दिया'

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 लालू को लेकर नीतीश के बिगड़े बोल; कुछ किया था जी..जब हटने लगा तो अपनी पत्नी को बना दिया'


खगड़िया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोल लालू यादव के लिए बिगड़ गए। लालू प्रसाद के बारे में कहा. 'अपने शासनकाल में कुछ किया था जी, जब हटने लगा तो अपने पत्नी (राबड़ी देवी) को बना (मुख्यमंत्री) दिया।' पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था। जब 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनी, तब से हमलोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।'


लालू के लिए गड़बड़ बोल गए नीतीश

दरअसल, नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले के डुमरी पंचायत के कोसी उच्च विद्यालय, पनसलवा में 'एनडीए कार्यकर्ता संवाद' को संबोधित कर रहे थे। हालांकि, सीएम नीतीश मंच से लिखा भाषण पढ़ रहे थे। इसी दौरान जब वो अपने से बिना लिखे बोलने की कोशिश करने लगे तो लालू यादव के बारे में बोलने के दौरान गड़बड़ बोल गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को हमलोगों की सरकार बनी थी, तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकालते थे। समाज में कितना विवाद होता था। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था, बहुत कम बच्चे पढ़ते थे, बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें बहुत कम थी और जो थी उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी।

एनडीए सरकार के कारण बिहार में विकास का दावा


मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में असली विकास जेडीयू-बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद ही हुआ है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति अच्छी नहीं थी। पिछली सरकार की आलोचना करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पहले कोई खास काम नहीं हुआ था। लेकिन 2005 से कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और महिला सशक्तिकरण को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने कहा, "आप सभी जानते हैं कि पिछली सरकार ने ज्यादा काम नहीं किया और बिहार की स्थिति अच्छी नहीं थी। लेकिन जब से जेडीयू, बीजेपी और NDA सरकार 24 नवंबर, 2005 को सत्ता में आई है, बिहार विकास की दिशा में काम कर रहा है और कानून-व्यवस्था में सुधार कर रहा है। हर क्षेत्र में काम हो रहा है, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवा हो, या कुछ और। शुरुआत से ही हमने महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है।"

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना प्रारंभ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार की 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ किया। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये सीधे भेजे जा रहे हैं। कुल मिलाकर 7500 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जा रही है। पीएमओ के अनुसार, यह बिहार सरकार की एक पहल है।

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1