दरभंगा डीएम ने दो केंद्रीय विद्यालय हेतु चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण।

 दरभंगा डीएम ने दो केंद्रीय विद्यालय हेतु चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण।



जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के बलिया मौजा के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया गया,भूमि एम्स के बगल में रहने के कारण उपयोगी बताया गया।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय-3 हेतु जिला प्रशासन से पांच एकड़ सरकारी भूमि की मांग केंद्रीय विद्यालय के द्वारा की गई थी।

इसी प्रकार केंद्रीय विद्यालय-2 के लिए हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत कोलहंटा पटोरी में भी निरीक्षण किया गया।

जिला के लिए आज गौरव की बात है कि दो केंद्रीय विद्यालय के जिलाधिकारी दरभंगा के द्वारा लिए जमीन चिन्हित किया गया, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा । युवा और युवतियां को पढ़ने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी
चिह्नित भूमि के निरीक्षण के क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद एवं केंद्रीय विद्यालय के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1