पूनम आजाद के निधन पर पूर्व विधान पार्षद ने शोक जताया

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 पूनम आजाद के निधन पर पूर्व विधान पार्षद ने शोक जताया



दरभंगा के पूर्व सांसद एवं पूर्व वर्ल्ड कप क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद के निधन पर पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने सोमवार को शोक जताया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने उनके निधन को राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि मिथिला की बेटी पूनम आजाद नेक महिला होने के साथ-साथ एक तेज तर्रार एवं जुझारू नेत्री थी। अपने राजनीतिक जीवन में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विरुद्ध गोल मार्केट विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि इसमें उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। लेकिन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में दिए अपने योगदान के लिए वे हमेशा याद की जाएंगी। उनके निधन से हमने एक संवेदनशील मैथिलानी को असमय खो दिया।


हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Whats apps Channel फॉलो करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1