मेरी रफ्तार पे सूरज की किरण नाज़ करे – प्रेरक प्रार्थना

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

बिहार राज्य प्रार्थना

मेरी रफ्तार पे सूरज की किरण नाज करे

ऐसी परवाज दे मालिक कि गगन नाज करे

वो नजर दे कि करूँ कद्र हरेक मजहब की

वो मुहब्बत दे मुझे अमनो अमन नाज करे

मेरी खुशबू से महक जाये ये दुनिया मालिक

मुझको वो फूल बना सारा चमन नाज करे

इल्म कुछ ऐसा दे मैं काम सबों के आऊँ

हौसला ऐसा हीं दे गंग जमन नाज करे

आधे रस्ते पे न रूक जाये मुसाफिर के कदम

शौक मंजिल का हो इतना कि थकन नाज करे

दीप से दीप जलायें कि चमक उठे बिहार

ऐसी खूबी दे ऐ मालिक कि वतन नाज करे

🌟 “मेरी रफ्तार पे सूरज की किरण नाज़ करे” एक प्रेरणादायक प्रार्थना/पंक्ति है जो आत्मविश्वास, मेहनत और ऊँचे लक्ष्य पाने की भावना को दर्शाती है।

इसका भाव यह है कि व्यक्ति इतनी लगन और सच्चाई से आगे बढ़े कि उसकी मेहनत पर प्रकृति भी गर्व करे। इसमें सफलता से ज़्यादा हौसले, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास को महत्व दिया गया है।

संक्षेप में, यह पंक्ति हमें सिखाती है कि अपने कर्म और आत्मबल से ऐसा जीवन जिएँ जिस पर दुनिया भी नाज़ करे।
जय बिहार जय बिहार जय जय जय जय बिहार
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1