भारत की आखिरी महारानी काम सुंदरी देवी का निधन, शोक में डूबा मिथिला
📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!
👉 WhatsApp से जुड़ेंपरोपकारी कार्यों के लिए मशहूर थीं Kam Sundari Devi
सामाजिक और परोपकारी कार्यों के लिए महारानी कामसुंदरी देवी विख्यात थीं। उन्होंने दिवंगत पति की स्मृति में 'महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन' बनाया, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के कई कार्य करते हैं। मिथिला की साहित्यिक, सांस्कृतिक और परंपरागत विरासत को सहेजने में उनका योगदान सराहनीय रहा, जीवनभर उन्होंने गरीबों, जरूरतमंदों और क्षेत्रीय विकास के लिए अपनी सेवाएं दीं।
राजकीय सम्मान के साथ होगा Kam Sundari Devi का अंतिम संस्कार
उनके निधन की खबर से पूरे मिथिलांचल इलाके में गहरा दुख फैल गया है। सब-डिविजनल ऑफिसर सहित कई सीनियर अधिकारियों ने श्रद्धांजलि देने के लिए राज कॉम्प्लेक्स पहुंचे हैं। बिहार सरकार ने घोषणा की है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। फिलहाल तैयारियां चल रही हैं और अंतिम संस्कार उनके पोते राजकुमार कपिलेश्वर सिंह के आने के बाद होगा।
