लालू, राबड़ी, तेजस्वी दिल्ली जा रहे; कल कोर्ट में पेशी है; महागठबंधन में सीट बंटवारा सोमवार तक टला?

📌 पटना और बिहार के सभी ज़िलों की ताज़ा ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

👉 WhatsApp से जुड़ें

 लालू, राबड़ी, तेजस्वी दिल्ली जा रहे; कल कोर्ट में पेशी है; महागठबंधन में सीट बंटवारा सोमवार तक टला?


बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारे की घोषणा कम से कम सोमवार की शाम तक टल गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव रविवार को दिल्ली जा रहे हैं। सोमवार को तीनों को नौकरी के बदले जमीन केस में कोर्ट में पेश होना है। दिल्ली में तेजस्वी राहुल गांधी से मिल सकते हैं। कांग्रेस के साथ समझौते में आ रही अड़चनों को तेजस्वी कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप से दूर करवा सकते हैं। कांग्रेस से अगर दिल्ली में बात फाइनल हो गई तो पटना में घोषणा सिर्फ औपचारिकता रह जाएगी। तेजस्वी सोमवार को लौट पाएंगे। इसलिए सीट बंटवारे का ऐलान सोमवार की शाम या मंगलवार को हो सकती है।

महागठबंधन में पहले चरण की वैसी सीटें, जिन पर दो दलों का परस्पर दावा नहीं है और जिनके कैंडिडेट तय हैं, वहां अनौपचारिक रूप से उम्मीदवारों को सिंबल लेकर नामांकन की तैयारियों में जुटने कहा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि राजद ने लगभग चार दर्जन ऐसे उम्मीदवारों को पटना में जरूरी पेपर के साथ बुलाया है और सिंबल ले जाकर ऐलान का इंतजार करने कह दिया है। सीपीएम ने भी अपने दोनों मौजूदा विधायकों को नामांकन की हरी झंडी दे दी है। गठबंधन में मुकेश सहनी ने टूट के संकेत दिए हैं और अगर वो निकलते हैं तो बचे हुए दलों के लिए सीटों की व्यवस्था तेजस्वी और कांग्रेस आसानी से कर लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक सीपीआई और सीपीएम को छोड़ सभी दलों को 2020 के मुकाबले कम सीटों पर लड़ना है। मुकेश सहनी और कांग्रेस के साथ तेजस्वी की बातचीत नहीं टूटती है तो राजद को 138 सीटें लड़ना है जो 2020 के मुकाबले 6 कम है। कांग्रेस को भी 70 के बदले 57 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

स्ट्राइक रेट के आधार पर ज्यादा सीट मांग रही सीपीआई-एमएल को भी 2020 के मुकाबले एक कम 18 सीट मिल सकती है। मुकेश सहनी को 16 सीट दी जा सकती है। सीएम या डिप्टी सीएम फेस घोषित करने पर महागठबंधन में सहमति नहीं है क्योंकि कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती है।

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
"ताज़ा ख़बरें पाएं"
1